मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

{Apply} उत्तर प्रदेश शादी अनुदान ऑनलाईन आवेदन फार्म 2019



Shadi Anudan Online Form 2019

Kanya Vivah, Shadi Anudan online Form 2019, Shadi Anudan Online Awedan, UP Shadi Anudan Form, Apply Shadi Anudan Form, UP Yojana, Govt Yojna, UP Govt Yojana 2019, Vivah anudan, Kanya vivah anudan Online Form, UP Shadi anudan yojna jankari, How Apply shadi anudan form,



उत्तर प्रदेश सरकार ने 2016 में अनुसूचित जाति/ जनजाति /सामान्य वर्ग अन्य पिछड़े वर्ग /अल्पसंख्यक समुदाय के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अभिभावकों की पुत्रियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के लिए शादी अनुदान अथवा विवाह हेतु अनुदान योजना का प्रारंभ किया इस योजना के अंतर्गत गरीब सदस्यों को आर्थिक सुधार देने की दृष्टि से लाभार्थियों को समय बद्ध रूप से लाभ पहुंचाने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रक्रिया को चालू किया गया जिसके तहत आवेदक अपनी पुत्री के विवाह से 90 दिन पहले से लेकर विवाह के 90 दिन बाद तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है पूरी प्रक्रिया होने के बाद सरकार द्वारा 20000/- रु की आर्थिक वित्तीय सहायता दी जाएगी, एक परिवार में अधिकतम दो कन्याओं हेतु शादी अनुदान योजना के तहत वित्तीय सहायता मिल सकती है!
इस योजना के तहत हम आपको पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे ताकि आप इस योजना के बारे में पूरी तरीके से जान सके और किस प्रकार से शादी अनुदान का ऑनलाइन फॉर्म किया जाएगा वह पूरी प्रोसेस आपको बताने वाले हैं तो हमारा यह पोस्ट आप शुरू से लेकर आखिर तक ध्यान से पढ़िए ताकि पूरी प्रोसेस आपको समझ में आ जाए !

शादी अनुदान हेतु  आवश्यक पात्रता

  • शादी अनुदान हेतु आवेदक की आय गरीबी सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए अर्थात शहरी क्षेत्रों के लिए 56460/-रु प्रति वर्ष तथा ग्रामीण क्षेत्र हेतु 46080/-रु प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए!
  •  वृद्धावस्था पेंशन /निराश्रित विधवा पेंशन /विकलांग पेंशन तथा समाजवादी पेंशन पाने वाले आवेदकों को आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी !
  • ओबीसी आवेदकों को तहसील द्वारा ऑनलाइन निर्गत जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है!
  • विवाह हेतु किए गए आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक एवं वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है!
  • पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला अथवा विकलांग आवेदक को वरीयता प्रदान की जाएगी एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियों को ही शादी अनुदान  मिलेगा

शादी अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन का प्रोसेस

ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले निम्नलिखित कागजात को अपने कंप्यूटर में बताए गए तरीके से स्कैन करके रख ले ताकि आवेदन भरते समय किसी प्रकार की भी समस्या का सामना ना करना पड़े (आवेदक का फोटो व पुत्री का फोटो अधिकतम 20 KB के Jpeg फॉर्मेट में) (आवेदक के अधार कार्ड   की फोटो कॉपी आवेदक की पुत्री के आधार कार्ड की फोटो कॉपी, शादी का कार्ड, आय प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, व बैंक पासबुक की फोटो कॉपी PDF Format में ,अधिकतम 40 KB)
    • कन्या विवाह हेतु अनुदान के लिए सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करे-LINK
    •  शादी अनुदान की मुख्य सरकारी वेबसाइट पर पहुंच जाएं वहां पर आपके सामने कुछ इस प्रकार की स्क्रीन दिखाई देगी!
    • SHADI ANUDAN ONLINE FORM HOME PAGE
      SHADI ANUDAN ONLINE FORM HOME PAGE
    • जहां पर आप अपनी Caste Category के अनुसार लिंक पर क्लिक करें
    •  लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने कुछ इस प्रकार का आवेदन फार्म खुलकर आएगा!
    • SHADI ANUDAN ONLINE FORM 2019 APPLICATION PAGE
      SHADI ANUDAN ONLINE FORM 2019 APPLICATION PAGE
    •  जहां पर आपको शादी की तिथि जिला शहरी अथवा ग्रामीण क्षेत्र चुनने के बाद आवश्यक जानकारी भरनी होगी!
  • आवेदक का फोटो अपलोड करना होगा!
  • पुत्री का फोटो अपलोड करना होगा!
  • आवेदक के पिता का नाम मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण पत्र संख्या इत्यादि भरना होगा!
  • शादी का विवरण मे जिसमें वर का नाम व पूरा पता पुत्री की आयु, वर की आयु, पुत्री की जन्म तिथि, पुत्री की उम्र सत्यापित करने हेतु आधार कार्ड की फोटोकॉपी और शादी के प्रमाण हेतु शादी का प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा!
  • वार्षिक आय के विवरण हेतु यदि आवेदक पेंशनर है तो वहां पर सिलेक्ट करना होगा अन्यथा तहसील द्वारा निर्गत वार्षिक आय प्रमाण पत्र की संख्या, वार्षिक आय तथा आय प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी अपलोड करनी होगी!
  • बैंक के विवरण में आवेदक का बैंक का नाम ब्रांच का नाम आईएफएससी कोड तथा बैंक अकाउंट की खाता संख्या के साथ बैंक पासबुक की फोटो कॉपी अपलोड करनी होगी!
  • इन सब जानकारी को भरने के बाद आपको फॉर्म सबमिट करना होगा!
  • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के पश्चात आपके सामने पूरा फॉर्म खुल कर आएगा और एक रजिस्ट्रेशन नंबर जारी हो जाएगा!
  • उस फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सभी वांछित प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी लगाकर अपने संबंधित कार्यालय में 21 दिन के अंदर जमा करना अनिवार्य है अन्यथा 21 दिनों के बाद आवेदन निरस्त माना जाएगा
शादी अनुदान के फॉर्म को आवेदन जन सुविधा केंद्र/कॉमन सर्विस सेंटर/साइबर कैफे/ निजी इंटरनेट केंद्र अथवा अन्य किसी माध्यम से भी न्यूनतम शुल्क पर भरा जा सकता है!



दोस्तों ! अगर हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी “Shadi Anudan Form Online 2019” आपको पसंद आई हो और आप इसी तरह के और भी बहुत सारी जानकारी से अपडेट रहना चाहते हैं फायदा लेना चाहते हैं क्योंकि हम CSC व सरकारी योजनाओ तथा अन्य हर प्रकार की समस्याओं से जुड़े हुए समाधान लेकर आते हैं तो आप हमारी वेबसाइट से जुड़ने के लिए पेज पर देख रहे हैं घंटी के निशान को दबाकर हमारे वेबसाइट के नोटिफिकेशन को ऑन कर लीजिए ताकि जब भी हम कोई नया अपडेट दें तो आप तक आसानी से पहुंच जाए!
हमारे पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद अगर आपको समस्या या कोई अन्य शिकायत है या सुझाव है तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें ,


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पंजीकरण 2019-PM Kisan Samman Yojna Online Registration




Pmkisan.nic.in-pm kisan samman yojna, pm kisaan samman nidhi yojna, PM Kisan yojna List-Pm Kisan Samman Yojna List-Kisan samman yojna panjikaran, Pm kisan online awedan, pm kisan yojna news, Pm kisan Yojna Online Registration, Pradhanmantri kisan samman nidhi yojna, pradhan mantra kisan yojna, pradhan mantra kisan samman yojna, pradhan mantri kisan samman nishi yojna, pradhan mantri kisan online registration-Pradhan mantri kisan samman yojna awedan, pradhan mantrimkisan yojna list

PM Kisan Samman Yojna Online Registration 2019



प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना 2019 के तहत सभी किसान जो कि 2 हेक्टेयर या उस से कम की जमीन के मालिक हैं अर्थात लघु सीमांत किसानों को ₹6000 सालाना आर्थिक सहायता देने का लक्ष्य है जिसको की 3 चरणों में किस्तों में दिया जाएगा यानी कि ₹500 प्रति माह इसकी पहली किस्त 31 मार्च 2019 से पहले किसानों को दे दी जाएगी, इसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरीके से कमर कस चुकी है और केंद्र सरकार का इरादा है की उत्तर प्रदेश के किसानों को सबसे पहले इस योजना का लाभ दे दिया जाए!


तो आज इस पोस्ट में जानेंगे कि किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए किस प्रकार से अपना पंजीकरण करवाना है ताकि उनको भी ₹6000 सालाना आर्थिक लाभ मिल सके!

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातें :-

  1. इस योजना का उद्देश्य सभी लघु सीमांत किसानों को एक तरह की आए आर्थिक मदद जो कि ₹6000 प्रति साल है
    यह तीन किस्तों में दी जाएगी दो ₹2000 करके तीन बार में किसानों को यह सहायता मिलेगी !
  2. इस योजना का लाभ देने के लिए केंद्र सरकार को 75000 करोड रुपए का खर्च उठाना होगा! इस योजना के तहत देश के 12 करोड़ किसान परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा!
  3. जो भी व्यक्ति सेवा में कार्यरत है या फिर रिटायर्ड गवर्नमेंट कर्मचारी है या फिर जिस की इनकम ₹10000 से ज्यादा है वह लोग इस योजना के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे!


Pradhan Mantri Kisan Samman Yojana 2019 online application form

हम आपको बता दें कि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सिर्फ बिहार राज्य में हो रहा है
इसके अलावा किसी भी राज्य में PM KISAN SAMMAN YOJNA का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो रहा है!
इसके लिए सारा प्रोसेस
राजस्व लेखपाल को इसकी जिम्मेदारी दी गई है और कृषि विभाग राजस्व विभाग के कर्मचारी इसकी सारी फीडिंग कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों को ब्लॉक स्तर और ग्राम स्तर पर कैंप लगा लगा लगा कर किसानों के डाक्यूमेंट्स जमा कराए हैं और अभी भी जमा हो रहे हैं
इस पोस्ट के लिखे जाने तक 11 फरवरी 2019 तक जितने भी किसानों का डाटा ऑनलाइन फिर हो जाएगा उन लोगों को चरण फेस के तहत ₹2000 की किस्त उनके आधार लिंक खाते में पहुंच जाएगी! वैसे पहले चरण में आधार लिंक अनिवार्य नहीं है लेकिन दूसरी किस्त जब आएगी तब सभी किसानों के आधार होना अनिवार्य हैं!


अगर आप भी चाहते हैं की प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में अपना पंजीकरण करवाना तो इसके लिए आपको अपने ब्लॉग स्तर पर किसी अधिकारी या फिर अपनी ग्राम पंचायत के लेखपाल के पास जाकर तुरंत सभी जरूरी कागजात जमा करने होंगे इससे जुड़े हुए कुछ मुख्य कागजात लिए जा रहे हैं उनके हम लिस्ट आपको दे रहे हैं!:-
  1. आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र
  2. खतौनी
  3. बैंक पासबुक
  4. शपथ पत्र/घोषणा पत्र
दोस्तों ! अगर हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई हो और आप इसी तरह के और भी बहुत सारी जानकारी से अपडेट रहना चाहते हैं फायदा लेना चाहते हैं
क्योंकि हम CSC व अन्य हर प्रकार की समस्याओं से जुड़े हुए समाधान लेकर आते हैं तो आप हमारी वेबसाइट से जुड़ने के लिए पेज पर देख रहे हैं घंटी के निशान को दबाकर हमारे वेबसाइट के नोटिफिकेशन को ऑन कर लीजिए ताकि जब भी हम कोई नया अपडेट दें तो आप तक आसानी से पहुंच जाए!
हमारे पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद अगर आपको समस्या या कोई अन्य शिकायत है या सुझाव है तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें ,
धन्यवाद
बेरोजगारी भत्ता ऑनलाईन आवेदन करने का फुल प्रोसेस
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAYG) लिस्ट 2019
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना लाभार्थी सूची 2019
ऑनलाईन डिजिटॅल जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनाये ?
{Apply} Online Voter Card कैसे आवेदन करें-मतदाता पहचान पत्र कैसे ऑनलाईन आवेदन करे ?

{Apply} Online Voter Card कैसे आवेदन करें-मतदाता पहचान पत्र कैसे ऑनलाईन आवेदन करे ?


Online Voter Card Apply, Apply Online Voter Card, Apply Voter Card, Voter Card Awedan, Nirwachan Card, Election Card, Online Voter Card Application, Find Voter Card, Download Voter Card, Search Voter List, Search Voter ID, Search Voter Card, Apply Election Card, Verify Voter Card, Up Voter Card, Apply MP Voter Card, Apply WB Voter Card, How Apply Voter Card,




How Online Voter Card Apply-Full Process

हेलो दोस्तों !आज इस पोस्ट में हम चर्चा करने वाले हैं कि किस प्रकार से आप New Online Voter Card के लिए पंजीकरण कर सकते हैं!
जैसा कि आप सब जानते हैं कि Voter ID Card एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है और यदि आप की उम्र 18 साल हो चुकी है और आप अभी तक कभी भी मतदान नहीं किए हैं तो आपको  मतदान सूची में नाम जोड़ने के लिए आपको Online Voter Card Apply करना होगा!
ताकि आप भी मतदान कर सकें तो, आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि यदि आपके पास मतदाता निर्वाचन पत्र /Voter Card नहीं है तो आप उसके लिए किस प्रकार से Online Voter Card Apply कर सकते हैं निशुल्क!
Online Voter Card Apply करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए और आपको कौन-कौन से कागजात की आवश्यकता होगी ?

Voter Identity Card / मतदाता निर्वाचन पत्र आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता

  • आवेदक कम से कम 18 वर्ष पूरी कर चुका हूं
  • आवेदक भारत का नागरिक हूं
  • आवेदक के पास एक स्थाई पते का प्रमाण हो

Voter Identity Card / मतदाता निर्वाचन कार्ड आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • पहचान का प्रमाण
  • पते का प्रमाण पत्र
  • एक पासपोर्ट साइज कलर फोटो
अब हम आपको बताते हैं कि आपको अपने Voter Id Card के लिए किस प्रकार से ऑनलाइन आवेदन करना होगा!
लेकिन हम उससे पहले आपको बता दें कि कुछ जरूरी आवश्यक कागजात जो आपको अपने कंप्यूटर में स्कैन करके रख लेने हैं आवेदन करने से पहले, ताकि आपको कोई भी दिक्कत ना हो!
पहले आप आवेदक का कलर पासपोर्ट साइज फोटो (Jpg)
Age के प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र अथवा हाई स्कूल यह कक्षा 8 कक्षा 5 की मार्कशीट अथवा पासपोर्ट अथवा पैन कार्ड अथवा ड्राइविंग लाइसेंस अथवा आधार कार्ड स्कैन करके अधिकतम 2 MB में रखना है!
पता का प्रमाण के रूप में पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस राशन कार्ड बैंक पासबुक किराया एग्रीमेंट पानी का बिल, बिजली का बिल, गैस कनेक्शन का बिल, इनमें से कोई भी एक दस्तावेज JPG फॉर्मेट में अधिकतम 2 MB में स्कैन करके रखना है!

अब हम Voter Card ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करते हैं-

  • हम इस लिंक पर क्लिक करके राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर पहुंच जाएंगे-LINK
  • यहां पर आपके सामने फॉर्म 6 का ऑप्शन- Apply online for registration of new voter/due to shifting from AC दिखाई देगा आप उस पर क्लिक कर दीजिए!
  • जब हम इस फॉर्म 6 पर क्लिक करेंगे तो हमारे सामने फॉर्म 6 का फॉर्म खुल कर आ जाएगा
  • यहां पर आपको राज्य में अपने राज्य का चयन कर लेना है!
  • और उसके बाद जिला कॉलम में अपने जिला का चयन कर लेना है
  • फिर उसके बाद विधानसभा अथवा संसदीय क्षेत्र में आपको विधानसभा का चयन कर लेना है!
  • इसके बाद आपको दो और Option दिखाई देंगे एक पहली बार के मतदाता के रूप में या अन्य सभा क्षेत्र के स्थानांतरण के कारण (अर्थात यदि आप पहली बार मतदान के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं तो पहली बार के मतदाता के रूप में आपको चयन करना है और यदि आप कहीं और आपका मतदाता पहचान पत्र बन चुका था और आप अब दूसरी जगह पर अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाना चाहते हैं तो उस स्थिति में अन्य सभा क्षेत्र के स्थानांतरण के कारण का विकल्प का चयन करना है)

  • आपको उसके बाद आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी में अपना नाम पिता का नाम डालना है और उसके सामने स्थानीय भाषा में भी उसी जानकारी को भरना है!
  • इसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि भरनी है !
  • आवेदक के पता अपनी इंग्लिश भाषा में और स्थानीय भाषा में भरना है!
  • उसके बाद यदि आवेदक का स्थाई पता और मामूली पता दोनों एक ही हैं तो (उपयुक्त के समान) आवेदक का स्थाई पता Tik Mark कर देना है
  • इसके पश्चात आपके परिवार में या पड़ोस में किसी के वोटर आईडी का EPIC नंबर यहां पर फिल कर दीजिए !
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर ईमेल आईडी जो की वैकल्पिक है डालना है!
  • और अब आपको अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं!
  • जिनमें से आवेदक का फोटो
  • आयु प्रमाण पत्र उसके सामने आपको दस्तावेज के प्रकार में आयु के प्रमाण के रूप में जो भी आप कागज लगा रहे हैं उसका चयन करना है!
  • आपको सबसे नीचे घोषणा पत्र में अपने शहर या गांव का नाम और राज्य का चयन करके फिर उसके बाद जिले का चयन करना है और आवेदन की तिथि और उसके बाद कैप्चा डालकर नीचे Send करें अथवा भेजें ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए और यहां पर आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा!

आपके सामने एक रिफरेंस नंबर जनरेट हो जाएगा उसको आप नोट कर के रख लीजिए!
उसके जरिए आप अपने आवेदन की स्थिति को पता कर सकते हैं आपके इस आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है!
अब इसके बाद इसका आपका फार्म आप के BLO – बूथ लेवल ऑफिसर के पास जाएगा!
वहां पर उस जानकारी को वह आपके घर आकर प्रमाणित करेगा!
प्रमाणित करने के बाद जब उसे OK कर देगा!
तब आपका आवेदन पत्र स्वीकार हो जाएगा और आपका Voter ID Card बनने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी!
जल्द ही आपको आपका मतदाता निर्वाचन कार्ड प्राप्त हो जाएगा और यदि आपको मतदाता निर्वाचन कार्ड प्राप्त नहीं होता है तो आप अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और अपने बूथ लेवल ऑफिसर अर्थात BLO से भी जानकारी ले सकते हैं!
आशा करते है कि आपको हमारे जरिये दी गई जानकारी “How Online Voter Card Apply-मतदाता निर्वाचन कार्ड कैसे आवेदन करे” पसंद आई होगी, 
अगर आप इसी तरह की हर नई जानकारी से अपडेट रहना चाहते है तो पेज पर दिख रही घंटी के निशान को दबा कर Allow कर दे!
अगर आपको कुछ पूछना है तो नीचे Comment मे लिखे- धन्यवाद
Important Articles
{LIST} PM किसान सम्मान निधि List मे अपना नाम देखे
{Apply} उत्तर प्रदेश शादी अनुदान ऑनलाईन आवेदन फार्म 2019
{Apply} प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (PMSYM) 2019
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पंजीकरण 2019

{Apply} UP OLD AGE PENSION ONLINE APPLICATION FORM-वृधावस्था पेंशन आवेदन



OLD AGE PENSION, UP OLD AGE PENSION, UP OLD AGE PESNION AWEDAN, BRIDHAWASTHA PENSION FORM, UP VRIDHA PESNSION AWEDAN, UP VRIDHA PESHAN FORM, VRIDHA PENSHAN ONLINE AWEDAN, VRIDHAWASTHA PENSHAN ONLINE APPLY, VIRDHA PENSAN ONLINE FORM, UP VRDHA PENSAN FORM, VRIDHA PENSION 2019, OLD AGE PENSION 2019, UP OLD AGE OENSION 2019, UP VRIDHA PENSION 2019 LIST, UP VRIDHA PENSION,



उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सभी वह व्यक्ति जो कि 60 साल की उम्र पार कर चुके हैं और उनकी आय 48000 सालाना से कम या फिर BPL सूची मे नाम है वह लोग इसके लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना आवेदन के पात्र हैं इस वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत इसमें आवेदन करने वाले व्यक्तियों को सरकार पर उनके आधार लिंक खाते पर प्रतिमाह पेंशन देती है जो कि हर तिमाही उनके बैंक अकाउंट पर आ जाता है तो इसके लिए अगर आप भी वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को शुरू से लेकर आखिर तक स्टेप बाय स्टेप ध्यान से पढ़ें!
क्योंकि हम आज इस पोस्ट में आपको वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी हुई हर जानकारी देने वाले हैं और आप को यह भी जानकारी देने वाले हैं कि किस प्रकार से आप वृधावस्था पेंशन में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं बिल्कुल मुफ्त और उसके लिए आपको कौन-कौन से कागज की जरूरत होगी ?



वृद्धावस्था पेंशन ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जरूरी कागजात की लिस्ट
आधार कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र
बैंक पासबुक नंबर
एक पासपोर्ट साइज कलर फोटो
तहसील द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र या
BPL सूची नम्बर

 

सभी कागज को स्कैन करने का तरीका
आप आवेदक के फोटो को कलर JPEG के अधिकतम 20 KB साइज में स्कैन कर ले इसके अलावा अन्य कागजात जैसे कि मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, और आय प्रमाण पत्र, को अधिकतम 500 KB के साइज में PDF फॉर्मेट में स्कैन करके अपने कंप्यूटर में रख ले!






वृद्धावस्था पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन का प्रोसेस


-सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें फिर यहां ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें
-फिर New Entry Form पर क्लिक करें!
-आपके सामने इस प्रकार का कुछ फॉर्म खुल कर आ जाएगा
Vridha Pension Awedan Website Main Page
Vridha Pension Awedan Website Main Page
-यहां पर आपको अपना जिले का नाम सिलेक्ट करना है
-निवासी तहसील आवेदक का नाम लिंग पिता का नाम
-मकान नंबर पूरा पता पिन कोड इतिहास भरने के बाद
-आपको आवेदक का फोटो अपलोड करना है
-जाति श्रेणी सिलेक्ट करनी है
-जन्मतिथि भरने के बाद जन्मतिथि अथवा
-आयु प्रमाण पत्र में आपको आधार कार्ड पहचान पत्र अपलोड करना है
-फिर उसके बाद बैंक का विवरण और
-आय का विवरण भरकर बैंक पासबुक और
-आय प्रमाण पत्र अपलोड करने के बाद सबसे नीचे Captcha Type करने के बाद
SAVE बटन पर क्लिक करना है !


सभी जानकारी सही होने के बाद और सभी कागज अपलोड होने के बाद आपके सामने एक रिफरेंस नंबर जनरेट हो जाएगा आप से सेव कर लीजिए और फिर उसके बाद जहां पर आपने न्यू एंट्री फॉर्म किया था वहां पर फिर जाइए और दूसरे नंबर पर Edit Save फॉर्म अथवा Final Submit पर क्लिक कीजिए!

यहां पर जाने के बाद आपको वृद्धावस्था पेंशन अथवा ओल्ड एज पेंशन सिलेक्ट कर लीजिए जनपद का नाम सिलेक्ट कीजिए और रजिस्ट्रेशन नंबर डालिए और सर्च कीजिए आपके सामने पूरा फॉर्म खुल कर आ जाएगा वहां पर आवश्यक जानकारी फिर से चेक कर लीजिए और Submit कर दीजिए !

आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर आवेदक को दे दीजिए और आपका आवेदन पत्र सफलतापूर्वक हो चुका है अब इसके आगे की कार्रवाई करने के लिए आवेदक को जिला समाज कल्याण अधिकारी अथवा ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर /BDO / SDM के पास जाकर अपने फॉर्म को वेरीफाई कराना है और सारी जानकारी VERIFY होने के बाद 30 से 90 दिनों के अंदर आवेदक की पेंशन जारी हो जाएगी और उसके खाते पर आना स्टार्ट हो जाएगी !




{Apply} Online Voter Card मतदाता पहचान पत्र कैसे ऑनलाईन आवेदन करे ?


दोस्तों ! अगर हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई हो और आप इसी तरह के और भी बहुत सारी जानकारी से अपडेट रहना चाहते हैं फायदा लेना चाहते हैं क्योंकि हम CSC व अन्य हर प्रकार की समस्याओं से जुड़े हुए समाधान लेकर आते हैं तो आप हमारी वेबसाइट से जुड़ने के लिए पेज पर देख रहे हैं घंटी के निशान को दबाकर हमारे वेबसाइट के नोटिफिकेशन को ऑन कर लीजिए ताकि जब भी हम कोई नया अपडेट दें तो आप तक आसानी से पहुंच जाए!
 हमारे पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद अगर आपको समस्या या कोई अन्य शिकायत है या सुझाव है तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें

How to Enable Facebook Monetization on Videos


How to Monetize Facebook Video, How to Monetize Facebook Page, How to Monetise Facebook Video, How Earn From Facebook videos, Earn From Facebook Video, Facebook ad break program, Facebook watch program kya hai, facebook se paise kaise kamaye, paise kaise kamaye, Apply Monetization for facebook page, My Fcebook Video Monitization not enable, How Submit Facebook Appeal for Facebook Page Monetization, Facebook Ad Program, Facebook Video Earning,

Hallo ! दोस्तो आप सब का एक बार फिर से हमारे नए Post में स्वागत है
 आज हमारे इस पोस्ट का विषय है की How to Monetize Facebook Video , Facebook पर वीडियो को अपलोड करके किस प्रकार से पैसा कमाया जा सकता है और उसके लिए हमें क्या करना होगा और यदि आपके पास कोई Facebook पेज है तो आप भी अपने Facebook पेज पर अपलोड की गई वीडियो के माध्यम से कैसे पैसा कमा सकते हैं ?

जैसा कि हम सब जानते हैं कि जब हम Facebook पर कोई भी वीडियो देख रहे होते हैं तब बीच-बीच में हमें विज्ञापन दिखाई देते हैं और इन्हीं विज्ञापनों  को जितने भी लोग देखते हैं उसी वजह से हमें पैसा मिलता है ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार से यूट्यूब पर वीडियो देखते समय विज्ञापन दिखाई देते हैं उसी प्रकार Facebook पर भी कोई जब वीडियो अपलोड होती है और जब हम उसे देखते हैं तो उस पर भी विज्ञापन दिखाई देते हैं लेकिन Facebook पर सभी के वीडियो पर विज्ञापन नहीं दिखाई देते हैं क्योंकि Facebook की अपनी कुछ नियम और शर्तें हैं!

तो आज हम इस पोस्ट में यही जानने वाले हैं कि हमें अगर अपने Facebook पर अपलोड की गई वीडियो पर विज्ञापन शो करना है दिखाना है तो किस प्रकार से हमें क्या करना होगा ?

Facebook पर अपलोड होने वाली वीडियो के बीच में चलने वाले विज्ञापनों के प्रोग्राम को Facebook Ad Break Programकहा जाता है

Facebook Ad Break Program कि निम्न शर्ते हैं :-

  • आपके पास एक Facebook पेज होना चाहिए जी जिस पर कम से कम 10000 फॉलोवर या Page Like होने चाहिए!
  • आपके उस पेज पर कम से कम 5 Video होनी चाहिए!
  •  आपकी Facebook पेज पर अपलोड की गई वीडियो जो कि कम से कम 3 मिनट की हो, पिछले 60 दिनों में 30 हजार बार 1 मिनट तक देखी गई हो!

अब यदि ऊपर दी गई हुई नियम और शर्तों को आपका Facebook पेज Facebook Ad Break Program पालन करता है, तो हम आपको बताते हैं कि किस प्रकार से आप अपने Facebook पेज पर इस Ad Break प्रोग्राम को लागू कर सकते हैं!

Apply For Facebook Ad Break Program

  • सबसे पहले आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए और आप यदि पहले से लॉगिन नहीं है तो Facebook Login कर लीजिए!-Link
  • यहां पर पहुंचते ही आपके सामने कुछ इस प्रकार स्क्रीन दिखाई देगी और आपसे सभी Facebook पेज दिखाएं देंगे!
  •  Facebook Ad Break Screen 2
  • यदि आप का Facebook पेज इन सभी नियम और शर्तों को पूरा करता होगा तो यहां पर आपको सारे कॉलम Green हो जाएंगे, इसका मतलब यह होगा कि आपका पेज Facebook Ad Break Program का Eligible योग्य है!
  • यहां पर आपको Next आगे की कार्रवाई करने के लिए बढ़ा दिया जाएगा, अन्यथा यहीं पर रोक दिया जाएगा!
  • यहां पर आप अपने Facebook पेज को सिलेक्ट कीजिए और यदि आपका Facebook पेज इन शर्तों को पूरा करता है तो आप नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर दीजिए और आपके सामने एक नई स्क्रीन खुलकर आ जाएगी!

  • जहां पर आपसे आपके Facebook पेज के बारे में कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी वह सभी जानकारी Fill करने के बाद आपसे आपके पेमेंट मैथर्ड के बारे में जानकारी मांगी जाएगी तो यहां पर आप अपने बैंक डिटेल या Paypal के माध्यम से अपनी डिटेल Fill कर सकते हैं और सारी जानकारी Submit करने के पश्चात आपको एक मैसेज प्राप्त हो जाएगा कि आपका Facebook Ad Break Program के तहत शामिल कर लिया गया है!
  •  अब यदि आप दोबारा से इस लिंक पर जाकर Facebook Ad Break Program के लिए अपने पेज को सेलेक्ट करेंगे तो आपको इस प्रकार से दिखाई देगा!
  •   Facebook Ad Break Screen 3 Ad Break Screen 3[/caption]
  • जिन लोगो ने Facebook Ad Break Program में शामिल करने का आवेदन दे दिया है लगभग 1 हफ्ते में आपके पेज को चेक किया जाएगा और आपके पेज को वेरीफाई कर दिया जाएगा!

यह सारी प्रक्रिया करने के बाद भी जरूरी नहीं कि आप के सभी Video पर विज्ञापन Show होने लगे क्योंकि यह समस्या बहुत सारे लोगों के साथ होती है कि आपने आवेदन भी कर दिया है तब भी आपके वीडियो पर विज्ञापन नहीं आ रहे हैं जिससे कि आपकी कोई भी कमाई नहीं हो रही है तो उस समय में आप क्या करेंगे ?

Facebook video can't be Monetize
Facebook video can’t be Monetize
आप यह भी जान लीजिए तो सबसे पहले आप Facebook लॉगइन कर लीजिए और वहां पर अपना पेज ओपन कर लीजिए पेज ओपन करने के पश्चात आपको अब मैनुअली अपने हर वीडियो में विज्ञापन के लिए ऑन करना होगा और तब भी नहीं अगर होता है तो आप को फिर से हर वीडियो के लिए अलग से Request करनी पड़ेगी!

यहां पर आपको बहुत सारे Option दिखाई देंगे (Edit Video, Delete, Turn On Notification from Post, Moderation Comment, Download Video, Embed इत्यादि) यहां पर आपको एडिट वीडियो पर क्लिक कर देना है!

  • अब आप के सामने आपकी वीडिओ को Edit  करने का विकल्प दिखाई देगा, यहा पर आप Ad Break  विकल्प पर क्लिक कीजिये,
  • यहां पर आपको ऐड ब्रेक यदि Off है तो उसे On कर दीजिए और अब  video को आप  save कर दीजिये!
  • और 2 से 3 दिन तक इंतजार कीजिए अगर फिर भी आपके वीडियो को रिजेक्ट कर दिया जाता है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है आप उसके लिए अलग से Facebook को अपील कर सकते हैं और हमने यह देखा है कि यहां पर अपील करने से लगभग 90% वीडियो को विज्ञापन चलाने की अनुमति मिल जाते हैं!

How Submit Appeal For Facebook Video Monetization
 अपील करने के लिए अपने इस लिंक पर क्लिक कीजिए यहां पर आपको सबसे नीचे Appeal सेक्शन मे Direct Submit Appeal का एक विकल्प हाइलाइट मिल जाएगा!
वहां पर आप क्लिक कर दीजिए और आपके सामने Monetization Eligibility appeal की Screen open हो जायेगी !
Facebook Appeal to Video Monetization
यहा पर  Monetization Eligibility Type मे Content चुन लीजिये, और वहा पर आपको Video का URL, डाल दीजिये, और नीचे स्क्रीनशाट को अपलोड कर दीजिये,
जल्द ही आपकी Video पर Monetization Enable हो जायेगी!
दोस्तों ! अगर हमारे द्वारा दी गई यह “How to Monetise Facebook Video Facebook” जानकारी आपको पसंद आई हो और आप इसी तरह के और भी बहुत सारी जानकारी से अपडेट रहना चाहते है तो आप हमारी वेबसाइट से जुड़ने के लिए पेज पर देख रहे हैं घंटी के निशान को दबाकर हमारे वेबसाइट के नोटिफिकेशन को ऑन कर लीजिए ताकि जब भी हम कोई नया अपडेट दें तो आप तक आसानी से पहुंच जाए!
 हमारे पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद अगर आपको समस्या या कोई अन्य शिकायत है या सुझाव है तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें ,
धन्यवाद!

How to Watch Free Hotstar Premium

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2019 कैसे आवेदन करे ?
बेरोजगारी भत्ता 2019 आनलाईन आवेदन करे !
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मे आवेदन की जानकारी- 6 हजार सालाना पाये
 कन्या विवाह हेतु आर्थिक अनुदान ऑनलाईन आवेदन कैसे करे ? पूरी जानकारी